मुंगावली: शराब के नशे में नाली में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार राम बाग, मुंगावली निवासी राजा कुशवाह उम्र 18 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 8:30 बजे थाने में सूचना दी कि शनिवार को शाम लगभग 6 बजे मुंगावली में उसके पिता जगदीश कुशवाह उम्र 45 वर्ष शराब के नशे में महाराणा प्रताप छत्री के पीछे नाली में गिर गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।