महोबा: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन, आल्हा चौक पर धरने पर बैठे सपाई
Mahoba, Mahoba | Jul 21, 2026 दिल्ली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात महोबा के आल्हा चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की।