कनाड़िया: कनाड़िया पुलिस ने ऑल्टो कार से 14 पेटी अवैध शराब ज़ब्त की, देवास के दो तस्कर इंदौर में गिरफ्तार
गुरुवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर शहर में अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कनाड़िया पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान थाना पुलिस को देर शाम एक गुप्त सूचना मिली कि देवास की ओर से एक ऑल्टो कार में भारी मात्रा में अवैध देशी मदिरा भरकर इंदौर की सीमा में प्रवेश कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही