राघोगढ़: राघोगढ़ किले की समस्याओं को लेकर विधायक जयवर्धन से मिले लोग, समाधान का मिला आश्वासन
Raghogarh, Guna | Apr 15, 2026 राघौगढ़ विधायक के निवास राघोगढ़ किले पर बड़ी संख्या में लोक अपनी शिकायत और समस्याओं को लेकर पहुंचे। 15 अप्रैल को विधायक जयवर्धन सिंह ने राघोगढ़ किला परिसर में लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। शिकायती आवेदन लिए कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर अन्य लोगों को निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक को शादी समारोह के निमंत्रण दिए।