बक्सर: बक्सर नगर में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब
Buxar, Buxar | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की अलौकिक शिव बारात नगर में निकाली गई। देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंकर" के उद्घोष के बीच बारात में थिरक रहे युवक उत्साह से झूम रहे थे। शोभायात्रा में देव-दानव, भूत-पिशाच एवं आकर्षक झांकियों का नजारा आकर्षण के केन्द्र थे। शोभायात्रा में दर्जनों ऊंट, हाथी और घोड़े शामिल थे।