बक्सर: गौरा को ब्याहने निकले देवाधिदेव, भूत-पिशाच बने बराती, खलासी मुहल्ला और कोइरपुरवा से निकली भोलेनाथ की बारात
Buxar, Buxar | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की दिव्य बारात निकाली गई। खलासी मुहल्ला और कोइरपुरवा से निकली इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त शामिल हुए। पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। बारात में भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। हाथी ऊंट भी चल रहे थे।