भरतपुर: भरतपुर में बेकाबू कार ने 3 दोस्तों को मारी टक्कर, 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत
भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के सामसपुर गांव में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही गांव के तीन दोस्तों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 16 वर्षीय अनुराग की मौत हो गई।