नासरीगंज: नहर से वृद्ध का शव बरामद, पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सासाराम
नासरीगंज थानाक्षेत्र के बरडीहां मोड़ स्थित बलिया पुल के निकट आरा लाइन नहर से सोमवार की शाम एक 62 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी नखलाल डोम के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक के पौत्र पवन डोम ने की। सूचना के अनुसार ग्रामीणों ने नहर में शव तैरता देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्य