इस्लामनगर अलीगंज: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन से कचहरी चौक तक मार्च कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।