ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री-श्री 1008 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के नानौता आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गंगोह रोड स्थित चानन दास पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।