बदरवास: खतौरा रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी एक कार; 5 लोग हुए घायल; चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ हादसा
शिवपुरी शहर की रहने वाली महिला डांसरों की एक टीम ईसागढ़ के कदवाया में आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर लौट रही थी। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी कार खतौरा रोड पर अलाउदी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक राम निवास सहित ज्योति, प्राची, प्रारसा और कल्लो घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया।