बांका: लकड़ीकोला गांव से पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Apr 6, 2026 सदर थाना की पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को लकड़ीकोला गांव से गिरफ्तार किया। सोमवार की सुबह 11:00 बजे दोनों का अस्पताल में मेडिकल जांच कर कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि लकड़ीकोला निवासी हरिबोल महतो और गनेश्वर महतो के खिलाफ न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था जिसकी आलोक में दोनों को गिरफ्तार किया गया।