चूरू: ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास हादसा, हादसे में बाइक सवार युवक घायल
Churu, Churu | Nov 9, 2026 ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास हादसा हुआ है जहां हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक घायल हो गया. घायल युवक क़ो परिजन राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहाँ घायल का उपचार जारी है सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस भी पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई. ढाणी लक्ष्मण सिंह निवासी राजेश ने बताया वह बाईक से ढाणी आ रहा था की तभी गांव के पास स्लिप हो गया.