कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दबंगों द्वारा झोपड़ी तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल, महिला ने थाने में की शिकायत
कुरावली थाना क्षेत्र के मिड़ावली कलां गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद के चलते दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक महिला की झोपड़ी को जबरन उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।