जबलपुर: पाटबाबा सेंट्रल स्कूल के पास लूट की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने कार में किया पथराव, 62 वर्षीय वृद्धा की हुई मौत
घमापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की नीरज शुक्ला रिटायर्ड एसआई निवासी दुर्गा नगर ने बताया की उनका भतीजा दीपांशु शुक्ला,बहन विराजमणि दुबे और भांजी रश्मि शुक्ला जमीन के काम से डिंडोरी गए थे।वही डिंडोरी से कार से लौटते समय सेंटर स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों ने लूट की नीयत से कार में पथराव किया।जहा पत्थर बहन के सिर में लग गया।इलाज के दौरान मौत हो गई ।