चित्तौड़गढ़: राजस्थान की जनता को जिस प्रकार से बजट की उम्मीद थी उसी प्रकार से बजट आया है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ की है। बोले आम जनता को जिस प्रकार से सरकार से उम्मीद थी उसे प्रकार से बजट आया है। युवाओं किसानों के हित का बजट साबित हुआ है। चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र में जिस प्रकार की मांग हमने रखी थी बजट में वह सारी मांगे चित्तौड़गढ़ के लिए पूरी हुई है।