चित्तौड़गढ़: शास्त्री नगर स्थित पानी के टांके पर चढ़कर एनएसयूआई के नेताओं ने सरकार से छात्र संघ चुनाव करवाने की रखी मांग
चित्तौड़गढ़ में आज NSUI के छात्र नेताओं द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के भजन लाल सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की है। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा इसके बाद में छात्र नेताओं को नीचे उतारा है।