सुसनेर: तहसील रोड: कॉलेज ग्राउंड में तैयार हो रहा 51 फीट का रावण, नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया निरीक्षण
विजयादशमी पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। तहसील रोड स्थित कॉलेज ग्राउंड में रविवार दोपहर 3 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी और दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष मांगीलाल सोनी ने रावण के पुतले और आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव में भजन संध्या, बग्गी में भगवान कि शोभायात्रा व आतिशबाजी केंद्र रहेंगे।