हैदरनगर: सीबीएसई बोर्ड: बरडीहा के शशांक पाठक ने 98.6% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, क्षेत्र का बढ़ाया मान
हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी कृष्ण मुरारी पाठक का पुत्र शशांक पाठक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ शशांक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है।