मिर्ज़ापुर: नाली पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर दो पक्षों के विवाद को एसडीएम सदर ने सूझबूझ से सुलझाया
डीएम पवन कुमार गंगवार के आदेशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ग्राम पंचायत मुजेहरा कला में जलनिकासी में ग्राम पंचायत के साधू सिंह, योगेश दुबे आदि द्वारा किए जा रहे शिकायत के दृष्टिकोण से मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेंद्र भारती, लेखपाल और प्रभारी निरीक्षक चील्ह एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आपसी विश्वास में लेकर समाधान कराया।