लातेहार: बेतला की सड़कों पर नाबालिगों की तेज गति और खतरनाक करतब, हादसों के बाद भी नहीं लग रही लगाम
बेतला: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन बेतला क्षेत्र में इसका असर बेअसर दिख रहा है। क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद नाबालिग बेखौफ होकर सड़कों पर तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए स्टंट और खतरनाक कटिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नाबालिग अपनी और