खुडैल: फर्जी और पाकिस्तानी डॉक्टरों का खुलासा करने वाले वकील को मिली धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
Khudel, Indore | May 23, 2026 इंदौर में बिना अनुमति और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अस्पताल संचालित करने वाले और पाकिस्तान की फर्जी डिग्री पर इलाज करने वाले डॉक्टरों के विरुद्ध शहर के वकील चर्चित शास्त्री ने हाई कोर्ट में पीआईएल लगाई ही है। चर्चित द्वारा लगाई गई पीआईएल को वापस लेने के लिए लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन जब किसी के भी दबाव में चर्चित ने अपनी याचिकाएं वापस नहीं ल