विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने EVM और VVPAT वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार, जनपद में उपलब्ध 1541 बैलेट यूनिट (BU), 2716 कंट्रोल यूनिट (CU) और 2224 VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि जांच की तैयारियों के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने वेयरहाउस खोला गया है। यहां सफाई, FLC टीम के बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ECIL) के विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा संपन्न की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता जांची जाएगी और खराब पाई जाने वाली मशीनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, जांच प्रक्रिया में लगभग 10 से 12 दिन लग सकते हैं। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Election2027 #AssemblyElections #EVM #VVPAT #FLC #FirstLevelChecking #ElectionCommission #ElectionPreparation #ElectionNews #ElectionSecurity #TransparentElections #ECIL #DistrictAdministration #PoliticalParties #BJP #Congress #BSP #VotingMachines #IndianElections #Democracy #Nainital #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews