बिहार के गया जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिले के टेकारी प्रखंड अंतर्गत संडा पंचायत के घंघैला गांव में वर्षों पुरानी यातायात की एक गंभीर समस्या अब हल होने जा रही है।
गांव की मुख्य बीच वाली गली, जो अरविंद शर्मा के घर से होते हुए गांव के अंतिम छोर तक जाती है, उसमें राजेंद्र शर्मा के घर के समीप स्थित बिजली का पोल आवागमन में बड़ी बाधा बना हुआ था। इस पोल के कारण गांव के पिछले हिस्से तक चार पहिया (फोर व्हीलर), तीन पहिया वाहन, ट्रैक्टर या जेसीबी जैसी गाड़ियों का जाना लगभग असंभव था, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
समाजसेवी कृष्ण लाल रोशन की सार्थक पहल
ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को देखते हुए घंघैला गांव के ही निवासी व समाजसेवी कृष्ण लाल रोशन आगे आए। उन्होंने त्वरित कदम उठाते हुए बिजली विभाग को औपचारिक आवेदन लिखा और बिजली के पोल को वहां से स्थानांतरित (हटाने) करने की मांग की।
समाजसेवी के इस प्रयास पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोल को वहां से हटाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
गांव में खुशी की लहर
विभाग से पोल हटाने की स्वीकृति मिलते ही पूरे घंघैला गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल हटने के बाद अब गांव के अंतिम छोर तक चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर और आपातकालीन गाड़ियां आसानी से आ-जा सकेंगी। इससे गांव की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को सामान ढोने या अन्य कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।
कृष्ण लाल रोशन (समाजसेवी) बोले की
अगर गांव और समाज के हित में कोई भी काम होगा, तो मैं उसके लिए हमेशा आगे आकर प्रयास करता रहूंगा। गांव का विकास और लोगों की सुविधा ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय और जनहितकारी पहल के लिए समाजसेवी कृष्ण लाल रोशन का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है ! #bdbiharjharkhand