मोहनपुर: श्रावणी मेला के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी घोरमारा एवं आईएसबीटी बाघमारा क्षेत्र में जांच
श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य खाद्य सुरक्षा विभाग की गठित टीमों द्वारा सघन निरीक्षण और जांच अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में सोमवार दोपहर 12:00 बजे घोरमारा क्षेत्र में लगभग 25 पेड़ा दुकानों की जांच की गई ।