शिवगंज: शिवगंज में नरेंद्र सिंह उर्फ चिंटू सिंह हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
शिवगंज थाना पुलिस ने चर्चित नरेंद्र सिंह उर्फ चिंटू सिंह हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात नेशनल हाईवे-62 पर वेरा रामपुरा के पास हुई थी, जहां पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्दूसिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। इलाज के दौरान 12 मई को उसकी मौत हो गई थी।