ओबरा: चोपन पुलिस ने साइबर ठगी के 60 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराए
Obra, Sonbhadra | Apr 30, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन को सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि वादी के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा आधार आईडी सेंटर स्थापित कराने का झांसा देकर UPI के माध्यम से ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की धोखाधड़ी की गई थी।