चित्रकूट -पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर बीते दिनों पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तथा एडीएम नमामि गंगे ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल जीवन मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में पेयजल संकट का समाधान एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रभावित ग्रामीणों को तीन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिसे बढ़ाकर अतिरिक्त टैंकर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी ग्रामीण को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की कई टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में तेजी से काम चल रहा है अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
आज दिनांक 06.06.2026 को ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग, ब्लॉक पहाड़ी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान 3 जेसीबी के अतिरिक्त कुल 32 कार्यबल अलग-अलग 6 स्थानों पर गैप क्लोजिंग ,नए नल कनेक्शन का कार्य करते हुए पाए गए ।अवगत कराना है कि ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में कुल 1415 कनेक्शन है जिसमें से अभी तक कुल 815 कनेक्शन किए जा चुके हैं तथा 247 कनेक्शंस में पानी पहुंचा दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि सात दिवस में समस्त कार्य पूर्ण कर गांव के समस्त मजरों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कराई जाए।उक्त कार्य पूर्ण होने तक पानी के टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है ।