बेनीपट्टी: बसैठ चानपुरा में बिहार के राज्यपाल का कल होगा आगमन, अतिथियों का पहुंचना शुरू, आज कलाकृति अवलोकन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ चानपुरा स्थित एसके चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में होनेवाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने हेतु कल शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल बसैठ चानपुरा पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले आज गुरुवार को अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। गुरुवार को अतिथियों के सामक्ष कलाकृति अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।