बदायूं: फतेहपुर गांव में पानी गिरने का विरोध करने पर पांच लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 28, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के फतेहपुर गांव में इरफान के ऊपर टंकी का पानी गिर गया । जब इरफान ने विरोध किया तो गांव के पांच लोग उसके साथ मारपीट करने लगे,जब इरफान की 22 वर्षीय पत्नी आमना इरफान को बचाने पहुंची तो पांच लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया । जिसकी पुलिस से शिकायत की है । पुलिस ने आमना का बदायूं जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।