सैफई: भाऊपुर में गलियां बनी तालाब, बरसात में लोगों का घर से निकलना हुआ दुश्वार
Saifai, Etawah | Jul 5, 2024 सैफई के गांव भाऊपुर में गलियां तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी है। तो वही बरसात के कारण अब लोगों का निकलना भी दुश्वार हो चुका है।गलियों में भरे पानी को शुक्रवार की शाम 4 बजे ग्रामीणों के द्वारा निकलने का प्रयास किया गया लेकिन वह असफल नजर आए। ग्रामीणों ने बताया की गलियों में भरी गंदगी के कारण अब गांव में बीमारियां भी फैल रही है। लेकिन सफाई करने कोई नहीं आया।