पामगढ़: भैसों गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने भैसों गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड ने भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैसों गांव में रघुवीर सिंह ठाकुर, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।