टिहरी: टिहरी में साइबर ठगी, नशे और महिला अपराध के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता अभियान
टिहरी पुलिस ने साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और नशे को लेकर लग्वाल गांव में पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए और संबंधित शिकायत दर्ज कराने का तरीका भी बताया गया।