घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
Ghaghra, Gumla | Aug 1, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ सुशील कुमार ने की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।