गंगधार: चौमहला में गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने पर हिन्दू संगठन में रोष व्याप्त, मामला कराया दर्ज
चौमहला की आइसफेक्टरी के पीछे गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से नगर में सनसनी फ़ैल गई। जहां सूचना मिलते ही गौपुत्र सेना व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कार्यकर्ता, पशु चिकित्सक, पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली जिस पर संगठन के माध्यम से पुलिस को रिपोर्ट दी गई। जिसमे गाय के बछड़े की गर्दन काटने का संदेह जताते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।