रैपुरा: रैपुरा पुलिस का कमाल, CEIR पोर्टल से 4 खोए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए
Raipura, Panna | Mar 10, 2026 पन्ना जिले के थाना रैपुरा पुलिस द्वारा शासकीय CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस द्वारा मोबाइल ट्रेस कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे थाना रैपुरा पुलिस ने चार खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।