सहारनपुर: गंदगी की जांच करने गए निगम अधिकारियों के साथ अभद्रता, अधिकारियों ने सदर बाजार में कार्रवाई के लिए दी तहरीर
नगर निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित राम विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना सदर में नगर निगम की जांच टीम के साथ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में बुधवार दोपहर 2:00 बजे तहरीर दी है। थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।