पूरनपुर: मौहल्ला चौक में प्लॉट की सफाई के दौरान विवाद, मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल
पूरनपुर मोहल्ला चौक के रहने वाले सुभाष गुप्ता पुत्र श्री रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि वह वुधवार को अपने क्रय किया हुआ प्लाट में राधे राधे कीर्तन कराने के लिए साफ सफाई कर रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसियों से कुछ कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज होकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उनके घर पर चढाई कर दी और धारदार हथियार एवं लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।