पूरनपुर: मंडी समिति के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की पराली में लगी आग, रोड पर फैला धुआं राहगीरों को परेशान कर रहा है
पूरनपुर मंडी समिति के पास अज्ञात कारणों के चलते गेहूँ की पराली में आग लग गई। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। खेत के पड़ोस में स्थिति पेट्रोल पंप पर लगी पानी की मोटर से लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी जिसकी वजह से किसानों के पशुओं के लिए भूसा की समस्या उत्पन्न हो गई।