पामगढ़: डोंगाकोहरौद गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने डोंगाकोहरौद गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी मनोज बंजारे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड ने भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगाकोहरौद गांव में मनोज बंजारे, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।