परबत्ता: सिविल सर्जन ने परबत्ता में किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर जताई नाराज़गी
खगड़िया जिले के सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने मंगलवार की दोपहर दो बजे तक परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी। उनके अचानक पहुंचने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता सहित निजी क्लीनिकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने पटना अल्ट्रासाउंड सेंटर से की, जहां मरीजों व कर्मियों से बातचीत कर