गोपालगंज: तुरकहाँ पुल पर पुलिस को देख संदिग्ध युवक लगा लंगड़ाने, विकलांग बताने की कोशिश करने का वीडियो हुआ वायरल
गोपालगंज मे पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को देखते ही अचानक युवक लंगड़ाने लगा और खुद को विकलांग बताने की कोशिश करने लगा।जैसे ही पुलिस ने पास जाकर युवक से पूछताछ की तो उसकी जेब से शराब का पाउच गिर गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जुटी नगर थाना की पुलिस नगर थाना क्षेत्र के तुरकहाँ के पूल का है।