गोपालगंज: जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा शुरू, डीएवी स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर उमड़ी भीड़
इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी परीक्षा। जिले में कुल 49,713 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल। कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी 35 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 126 BNSS लागू। गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने का डीएम व एसपी ने दिए निर्देश।