गोपालगंज: भीतभेरवा गांव के पास पुलिस ने बोलेरो से 585 लीटर शराब, देशी कट्टा व कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस पर हमला
नगर थाना क्षेत्र के भीतभैरवा गांव के समीप से पुलिस ने शराब लदी एक बोलेरो को जब्त कर लिया। इस दौरान बोलेरो के अंदर छुपाकर रखी गई 585 लीटर शराब व देसी कट्टा व कारतूस को बरामद किया गया है। इसके पूर्व बोलोरो सवार शराब तस्कर ने पुलिस की गाड़ी ने ज़ोरदार धक्का मार कर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था।