नरसिंहपुर: चुनाव प्रचार के बल्क में एसएमएस भेजने का खर्च उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा कलेक्ट्रेट परिसर मोनिटरिंग कक्ष।
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा।प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक निर्वाचन के प्रचार के लिए बल्क में भेजे गए एसएमएस की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को मिलने पर वह सेवा प्रदाता से इस पर हुए व्यय का अनुमान लगवाकर इसे अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के खाते में जोड़ देगा।