नरसिंहपुर: आम के पेड़ से टकराई बाइक शक्ति नगर निवासी संतोष व अक्षय को आई गंभीर चोट घायलों को जिला अस्पताल से जबलपुर रिफर।
शक्ति नगर निवासी संतोष चौधरी 35 वर्षीय व अक्षय चौधरी 10 वर्षीय जब नरसिंहपुर से केरपानी जा रहे थे उसी दौरान सगोनी तिराहे पर बाइक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई जिससे दोनों ही बाइक सवारों को गंभीर चोट आई वही से निकल रहे कोतवाली थाना प्रभारी ने देखा तो इलाज हेतु घायलों को जिला अस्पताल लेकर आये जहां से डॉ ने दोनों ही घायलों को इलाज हेतु जबलपुर रिफर किया गया।