ग्वालियर गिर्द: सिलेंडर की कीमत और महंगाई को लेकर कांग्रेस की अनोखी रैली, सिलेंडर और ढोल-मजीरों के साथ रैली निकाली
घरेलू गैस सिलेंडर की बढती कीमतों और कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस ने अपने विभिन्न संगठनों के साथ मंगलवार को शाम 4 बजे रैली निकाली। इस अनोखी रैली में सिलेंडर को सड़क पर लुढकाते दिख रहे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आमजन विरोधी नीतियों को लेकर गहरा आक्रोश जताया। इस दौरान नदी गेट से पाटनकर के बाजार तक रैली निकाली।