बिसवां: बिसवां में नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विधायक ने दी सख्त चेतावनी
Biswan, Sitapur | Mar 30, 2026 बिसवां नगर के बड़े चौराहे स्थित आर के ग्रैंड होटल में सोमवार को नगर पालिका के राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों का शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने पांच में से चार नामित सभासद—विजय वर्मा, रश्मि जैन, पंकज गुप्ता और मनोज राजवंशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।