मांट: सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगाकर ले गया महावन थाना क्षेत्र का युवक
Mat, Mathura | May 1, 2026 मांट के थाना सुरीर के एक गांव की नाबालिग किशोरी 14 अप्रैल को 11 बजे अचानक घर से गुम हो गयी थी,शाम तक वह वापिस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई,उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे महावन थाना क्षेत्र के गांव पचावर का एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री अक्सर आरोपी युवक से फोन पर बात करती थी