आज़मगढ़: जनपद में डिजिटल जनगणना का आगाज, डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्व-गणना पोर्टल किया लॉन्च
जिले में डिजिटल जनगणना अभियान को नई गति देते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपने कंप्यूटर से स्व-गणना पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारियां भर कर स्व-गणना कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया इस दौरान प्रशासनिक अमल में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम तकनीकी जागरूकता एवं जन भागीदारी का प्रतीक बन गया।